आईपीएल 2020 के उद्घाटन मुकाबले में मुम्बई का सामना चेन्नई से

0

नई दिल्ली, 16 फरवरी (हि.स.)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 के उद्घाटन मुकाबले में मुम्बई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुम्बई और चेन्नई 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी।

आईपीएल के आगामी संस्करण में शनिवार को केवल एक मैच खेला जाएगा,परिणामस्वरूप लीग चरण पांच के बजाय छह सप्ताह तक चलेगा। सप्ताहांत पर तीन मैच होंगे जिसमें शनिवार को एक और रविवार को दो मैच खेले जाएंगे।

आईपीएल 2020 के लीग चरण का आखिरी मैच 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुम्बई इंडियंस के बीच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

राजस्थान रॉयल्स को छोड़कर सभी टीमों का होम ग्राउंड पहले जैसा ही होगा। राजस्थान ने गुवाहाटी को जयपुर के बाद अपना दूसरा नया घरेलू मैदान बनाया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *