भारत और न्यूजीलैंड एकादश के बीच तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रा

0

भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और रिषभ पन्त ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मयंज ने 81 और पंत ने 70 रन बनाये।



हैमिल्टन, 16 फरवरी (हि.स.)| भारत और न्यूजीलैंड एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच आज बिना जिस नतीजे के समाप्त हो गया। मैच के तीसरे और आखिरी दिन रविवार को दिन का खेल खत्म होने पर भारत ने अपनी दूसरी पारी में चार विकेट के नुकसान पर 252 रन बनाये।
 भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल और रिषभ पन्त ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। मयंज ने 81 और पंत ने 70 रन बनाये।
 भारत ने दिन की शुरुआत 59 रनों पर बिना किसी नुकसान के साथ की। दूसरे दिन 35 रनों पर नाबाद लौटने वाले पृथ्वी शॉ सिर्फ चार रन ही अपने खाते में जोड़ सके और 39 रनों पर आउट हो गए। डार्ली मिशेल ने शॉ को आउट किया।
 शुभमन गिल एक बार फिर विफल रहे और सिर्फ नौ रन ही बना सके। उनका विकेट 82 के कुल स्कोर पर गिरा। यहां से मयंक और पंत ने बेहतरीन साझेदारी की और 100 रन जोड़े। 182 के कुल स्कोर पर मंयक रिटायर्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा तीन छक्के लगाए।
 पंत 216 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपने अंदाज में तेज पारी खेली और 65 गेंदों पर चार चौके तथा चार छक्के मारे। रिद्धिमान साहा 30 और रविचन्द्रन अश्विन 16 रन बनाकर नाबाद रहे।
पहली पारी में भारत ने 263 रन बनाए थे, इसमें हनुमा विहारी के 101 और चेतेश्वर पुजारा के 93 रनों का अहम योगदान रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड एकादश को 235 रनों पर ही ढेर कर दिया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *