विवादित बोल पर गिरिराज सिंह तलब, नड्डा ने दी बेवजह बयानबाजी से बचने की सलाह

0

नई दिल्ली, 15 फरवरी (हि.स.)। विवादित बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को इस बार देवबंद को लेकर दिए बयान के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने तलब किया। नड्डा ने शनिवार को पार्टी मुख्यालय में गिरिराज के विवादित बयानों पर नाराजगी जताई और उन्हें बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी।

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सीएए के समर्थन में कार्यक्रम में गिरिराज सिंह ने कहा था कि देवबंद आतंकवाद की गंगोत्री है। यहीं से दुनिया में सारे बड़े-बड़े आतंकवादी पैदा हुए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने ‘भारतवंश तेरा मेरा रिश्ता क्या, जय श्री राम जय श्री राम’ के नारे भी लगवाए थे। उन्होंने भारत माता पर उंगली उठाने वालों की आंखें निकाल लेने की भी बात कही थी।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के समय भी गिरिराज सिंह ने कई विवादित बयान दिए थे। शाहीन बाग के मुद्दे पर भी उनका विवादित ट्वीट आया था। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा था, ‘शाहीन बाग अब सिर्फ आंदोलन नहीं रह गया है, यहां सुसाइड बंबर का जत्था बनाया जा रहा है।’

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *