चीन : 1523 हुई कोरोनावायरस से मरना वालों का संख्या, 66000 से अधिक पीड़ित

0

बीजिंग, 15 फरवरी (हि.स.)। चीन में कोरेनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1523 हो गई है। साथ ही 66000 से अधिक मामलों का पुष्टि हुई है। देश के नेशनल हेल्थ कमीशन ने शनिवार को यह घोषणा की है।

हेल्थ कमीशन की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार तक 2,641 नए मामले सामने आए थे जबकि 1,373 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

शुक्रवार को हुबेई प्रांत में कोरोनावायरस से मरनेवालों का संख्या 139 हो हई थी। पिछले साल दिसम्बर में यहां पहला मामला सामने आया था। इसके बाद से तेजी से यह वायरस भारत समेत अन्य देशों में फैल गया।

14 फरवरी को रात 12 बजे तक नेशनल हेल्थ कमीशन ने 66,492 मामले दर्ज होने की पुष्टि की है। साथ ही 31 प्रांतीय स्तरीय क्षेत्रों में 1523 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 8096 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

उल्लेखनीय है कि अभी भी 56,873 मामलों की पुष्टि हुई है। साथ ही 8969 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। 169,039 लोगों को ऑब्जरवेशन में रखा गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *