राजेन्द्र कुमार तिवारी बने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव

0

लखनऊ, 14 फरवरी (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक मुख्य सचिव रहे राजेन्द्र कुमार तिवारी को शासन ने शुक्रवार को मुख्य सचिव पद नियुक्त किया है।
ये 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इन्हें अनूप चंद्र पांडे के सेवानिवृत होने के बाद शासन ने कार्यवाहक मुख्य सचिव के पद पर तैनात किया था।
ये मूलत: बुंदेलखंड के महोबा जिले के रहने वाले हैं। इनके पिता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रहे। राजेंद्र के बड़े भाई देवेंद्र कुमार तिवारी झारखंड राज्य में मुख्य सचिव के पद पर कार्यरत हैं। जबकि छोटे भाई धीरेन्द्र तिवारी पंजाब राज्य में प्रमुख सचिव के पद पर अधीनस्थ हैं। गया प्रसाद की बड़ी बहू भी केंद्र सरकार में सचिव हैं।
पिता गया प्रसाद ने बताया कि राजेंद्र का बचपन से ही पड़ोसियों से खास लगाव रहा है। बचपन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी भाग लिया करते थे। पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहने वाले राजेंद्र की प्रारंभिक शिक्षा बुंदेलखंड के ही जनपद ललितपुर में पूरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *