अलग खड़े जापानी शिप पर कोरोनावायरस के मामले बढ़कर हुए 218

0

टोक्यो, 13 फरवरी (हि.स.)। जापान के डायमंड प्रिंसेस शिप पर कोरोनावायरस से संक्रमिक पाए गए लोगों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। गुरुवार को अन्य 44 लोग संक्रमित पाए गए।

जापान के स्वास्थ्य मंत्री कटसूनोबू काटो ने मीडिया को बताया कि अन्य 221 लोगों का जांच की गई है जिसमें से 44 लोग संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही संक्रमिक लोगों की संख्या बढ़कर 218 हो गई है। एक क्वारनटीन ऑफिसर भी वायरस से संक्रमित पाया गया है।

काटो ने बताया कि अधिकारी अब वृद्ध लोगों को जहाज से हटाना चाहते हैं। अगर वो नेगेटिव पाए जाते हैं तो उन्हें सरकार द्वारा बनाए गए विशेष आवास में रखने का पेशकेश की जाएगी। उन्होंने बताया कि ऐसे लोग भी हैं जो इंक्यूबेशन पीरियड खत्म होने तक बिना खिड़कियों वाले कमरे में रहने वाले हैं।

उन्होंने बताया कि हम उन लोगों की जांच करेंगे जो हाई रिस्क पर हैं। अगर वह नेगेटिव पाए जाते हैं, साथ ही जो लोग अलग रहना चाहते हैं, वे एक लॉज में जाकर रह सकते हैं, जो सरकार तैयार करेगी। हम अब अभियान शुरू करना चाहते हैं। नए मामलों में 43 यात्री हैं और 1 क्रू का सदस्य शामिल हैं इनमें से 5 लोगों की स्थिति गंभीर है, जबकि इनमें से चार लोग टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे। पांचवे की टेस्ट के नतीजे आने बाकी हैं।

उल्लेखनीय है कि जापानी अधिकारियों ने इस क्रूज शिप को अलग खड़ा करते हुए इसमें सवार चालक दल के सदस्यों समेत 3700 यात्रियों का जांच शुरू की थी। यह शिप योकोहामा की एक बंदरगाह से रवाना हुआ था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योकि हांगकांग में एक पूर्व यात्री में कोरोनावायरस की बीमारी का पता लगा था। इसके साथ ही जो लोग अभी भी डेक पर मौजूद हैं, उन्हें उनके केबिन में ही रहने की सलाह दी गई है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *