महाराष्ट्र: पालघर में 22 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

0

मुंबई,12 फरवरी (हि.स.)। पालघर के विरार इलाके में अवैध रूप से रह रहे 22 बांग्लादेशी नागरिकों को बुधवार को आतंकवाद निरोधी सेल (एटीएस) और मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने गिरफ्तार कर लिया। इनमें 10 महिलाएं भी शामिल हैं।
एटीएस के सहायक पुलिस निरीक्षक मान सिंह पाटिल ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने जाल बिछाया और भारत में अवैध रूप से घुसने के आरोप में 22 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ये सभी आरोपित लगातार फोन के माध्यम से बांग्लादेश में रह रहे परिवार और रिश्तेदारों से संपर्क में थे। आगे की जांच अर्नला थाना पुलिस कर रही है।
उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रमुख राज ठाकरे ने बीते रविवार को मुंबई में रह रहे पाकिस्तानी और बांग्लादेशी नागरिकों को देश से बाहर निकालने के लिए एक विशाल रैली की थी। बुधवार को पुलिस ने इस मामले में बड़ी सफलता हासिल की है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *