बांग्लादेश : 100 रोहिंग्याओं को ले जा रहा जहाज डूबा, 15 की मौत

0

ढाका, 11 फरवरी (हि.स.)। बांग्लादेश तटरक्षक बल के अनुसार मंगलवार को 100 रोहिंग्याओं को ले जा रहा ट्रॉलर जहाज बंगाल की खाड़ी में डूब गया। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना सेंट मार्टीन द्वीप के उत्तर-पश्चिम में 10 किलोमीटर की दूरी पर हुई।  सेंट मार्टिन स्टेशन के तटरक्षक बल के लेफ्टिनेंट कमांडर नईम उल हक ने बताया कि इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। जबकि, 62 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।

तटरक्षक बल का दावा है कि इस ट्रॉलर में सवार रोहिंग्या अवैध तरीके से मलयेशिया जा रहे थे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *