प्रधानमंत्री मोदी ने दी केजरीवाल को दी जीत की बधाई

0

नई दिल्ली, 11 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बधाई दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट संदेश में कहा, दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत के लिए आम आदमी पार्टी (आप) और अरविंद केजरीवाल को बधाई। दिल्ली के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें शुभकामनाएं।

राहुल गांधी ने ट्वीट संदेश में कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनाव जीतने पर केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को मेरी शुभकामनाएं और बधाई।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “दिल्ली विधानसभा चुनावों में जीत हासिल करने के लिए मैं मुख्यमंत्री केजरीवाल एवं उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।”

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा,  “भाजपा इस जनादेश को स्वीकारते हुए रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी और प्रदेश के विकास से जुड़े हर मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। इस विश्वास के साथ की आम आदमी पार्टी की सरकार दिल्ली का विकास करेगी, मैं अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को बधाई देता हूं।”

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *