झाविमो का भाजपा में होगा विलय, केंद्रीय कार्यसमिति ने दी मंजूरी

0

रांची, 11 फरवरी (हि.स.)। झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक में मंगलवार को पार्टी के भारतीय जनता पार्टी में विलय के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान कर दी गयी।

झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में रांची में हुई पार्टी की केन्द्रीय कार्यसमिति की बैठक में जब इस आशय के प्रस्ताव को रखा गया तो बैठक में उपस्थित पार्टी के सभी पदाधिकारियों और केंद्रीय कार्यसमिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया।झाविमो केंद्रीय समिति द्वारा पार्टी के भाजपा में विलय के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दिये जाने के बाद इस आशय के निर्णय से भाजपा केंद्रीय नेतृत्व को अवगत कराया जाएगा और भाजपा नेतृत्व से सहमति के बाद दोनों दल इस फैसले से चुनाव आयोग को अवगत कराएंगे।

भाजपा नेतृत्व से सहमति के बाद आगामी 17 फरवरी को रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित समारोह में बाबूलाल मरांडी अपनी पार्टी के साथ औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगे। इस जनसभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के भी मौजूद रहने की संभावना है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *