अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प 24 को भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे

0

नई दिल्ली, 11 फरवरी (हि.स.)। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप अपनी पत्नी के साथ 24-25 फरवरी को भारत का राजकीय दौरा करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आने वाले राष्ट्रपति ट्रंप यात्रा के दौरान नई दिल्ली और अहमदाबाद, गुजरात में आधिकारिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय समाज के एक विस्तृत क्रॉस-सेक्शन के साथ बातचीत करेंगे।
विदेश मंत्रालय की विज्ञप्ति के अनुसार भारत और अमेरिका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी विश्वास, साझा मूल्यों, आपसी सम्मान और समझ पर आधारित है।
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प के नेतृत्व में व्यापार, रक्षा, आतंकवाद, ऊर्जा, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर समन्वय के साथ-साथ लोगों से लोगों के बीच संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। यात्रा दोनों नेताओं के लिए द्विपक्षीय संबंधों में प्रगति की समीक्षा करने और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *