कोरोनावायरस : जापान के शिप पर सवार 60 और लोगों में मिले लक्षण

0

टोक्यो, 10 फरवरि (हि.स.)। जापान में क्रूज शिप डायमंड प्रिंसेस पर कोरोनावायरस से 60 अन्य लोग संक्रमित पाए गए हैं। इसकी पुष्टि सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से हुई।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार के आकड़े मिलाकर शिप पर कुल संक्रमित लोगों की संख्या 130 हो गई है। इससे पहले 60 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

उल्लेखनीय है कि जापानी अधिकारियों ने इस क्रूज शिप को अलग खड़ा करते हुए इसमें सवार चालक दल के सदस्यों समेत 3700 यात्रियों का जांच शुरू की थी। यह शिप योकोहामा की एक बंदरगाह से रवाना हुआ था। ऐसा इसलिए किया गया था क्योकि हांगकांग में एक पूर्व यात्री में कोरोनावायरस की बीमारी का पता लगा था।

इस बीमारी से अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है जबकि, संक्रमित लोगों की संख्या 40,000 तक हो गई है। इस वायरस के फैलने का शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी जो तेजी से विश्व भर में फैल गया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *