मिस्र : सेना ने 10 आंतकवादी किए ढेर, 7 सैनिकों की भी मौत

0

काहिरा, 10 फरवरी (हि.स.)। मिस्र की सेना ने रविवार को यह घोषणा की है कि उन्होंने उत्तरी सिनाई प्रांत में दस आंतकवादियों को मार गिराया है। इन आतंकवादियों की सुरक्षा नाके पर हमला करने की योजना थी, जिसे सेना ने नाकाम कर दिया।

मिस्र की सेना के प्रवक्ता तामेर अल रेफाई ने बयान जारी कर कहा कि सेना के सदस्यों ने सुरक्षा नाके पर होने वाले हमले को नाकाम कर दिया। इस हमले में सात सैन्यकर्मी मारे गए हैं जिनमें दो अधिकारी भी शामिल हैं।

इस दौरान आतंकवादियों के चार पहिया वाहन को भी नष्ट कर दिया गया। साथ ही आतंकवादियों को ढूढ़ने के लिए सैन्य अभियान भी चलाया गया है।

उल्लेखनीय है कि मिस्र में प्रदर्शनों के बाद इस्लामी राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को 2013 में सेना द्वारा सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद से उत्तर सिनाई प्रांत में आतंकवादी हमले बढ़ गए हैं। ये हमले ज्यादातर सिनाई आधारित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट की तरफ से करने का दावा किया जाता है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *