जापान के शिप पर 41और लोग पाए गए कोरोनावायरस से संक्रमित

0

टोक्यो, 07 फरवरी (हि.स.)। जापान के क्रूज शिप पर शुक्रवार को 41 और लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 61 हो गई है।

जापानी अधिकारियों ने क्रूज शिप ‘डायमंड प्रिंसेस’ को सोमवार को अलग रखते हुए उसमें सवार चालक दल के सदस्यों समेत 3700 यात्रियों का मेडिकल जांच शुरू की थी। यह शिप योकोहामा से रवाना हुआ था। ऐसा इसलिए किया गया है, क्योकि हांगकांग में  एक पूर्व यात्री में कोरोना वायरस की बीमारी का पता लगा था।

जांच के लिए कुल 273 लोगों के नमूने लिए गए थे, जिनमें से 61 लोगों को संक्रमित पाया गया।

जापान के स्वास्थ्य मंत्री काटसूनोबू काटो ने एक प्रेस कांफ्रेस में बताया कि कुल 41 नए मामलों में से 21 लोग जापानी हैं। अगर शिप पर सवार और लोगों में लक्षण पाए जातें हैं तो आगे भी टेस्ट करवाए जाएंगे।

टेलीविजन फुटेज में दिखाया गया है कि शिप पर नीले और सफेद होर्डिंग्स रखे गए हैं। जिन लोगों को संक्रमित पाया गया उन्हें अस्पताल ले जाया जाएगा। मरीजों को टोक्यो और नज़दीक के अस्पतालों में ले जाया जाएगा।

संक्रमण बढ़ने के कारण शिप पर सवार यात्रियों काफी परेशान हैं। इन्हें केवल खुली हवा में सांस लेने के लिए कुछ समय बाहर जाने की अनुमति है। कई लोगों ने कहा कि वह आकाश देखने के लिए तरस गए हैं।

उल्लेखनीय है कि चीन में महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस अब तक 636 लोगों को मौत की नींद सुला चुका है।  साथ ही 31,161 लोग इसकी गिरफ्त में हैं। इसके फैलने की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *