चुनाव आयोग ने आप सांसद संजय सिंह को दिया नोटिस

0

नई दिल्ली, 06 फरवरी (हि.स.)। चुनाव आयोग ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को उनके एक बयान पर नोटिस जारी किया है। सिंह को शुक्रवार दोपहर तक अपने बयान पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है।

संजय सिंह ने एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में कहा था कि भारतीय जनता पार्टी जिस तरह की परिस्थितियों को जन्म दे रही है उससे बड़ा बवाल हो सकता है। आयोग ने भाजपा की शिकायत पर प्रथम दृष्टया असत्यापित तथ्यों के आधार पर विपक्षी दल पर आरोप मढ़ने संबंधित आदर्श आचार संहिता का दोषी माना है।

आयोग ने अपने नोटिस में संजय सिंह को शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *