यौन उत्पीड़न मामले में कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर मुंबई पुलिस ने दर्ज किया केस

0

मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य फिर विवादों में घिर गए हैं। एक महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। मुबंई पुलिस ने उनके खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में केस दर्ज कर लिया है। बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज की गई है। कोरियोग्राफर के खिलाफ हाल ही में एक असिस्टेंट डांसर ने एफआईआर दर्ज कराने के बाद अब एक और कोरियोग्राफर ने राष्ट्रीय महिला आयोग से संपर्क किया और खुलासा किया कि गणेश आचार्य ने 1990 में उसके साथ यौन संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती की थी, लेकिन वह भागने में सफल रही। आचार्य ने दूसरी बार लगे आरोपों को भी नकार दिया और उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम किया जा रहा है।

कोरियोग्राफर ने शिकायत में कहा है कि जब उसे पता चला कि एक महिला की शिकायत पर गणेश आचार्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया है तो उसने अपनी कहानी बताई और कोरियोग्राफर पर केस दर्ज कराया। पीड़िता ने शिकायत में ये भी कहा है कि वो एक और महिला को जानती है जिसके साथ गणेश आचार्य ने ऐसी ही हरकत की थी। पहला केस 28 जनवरी, 2020 को 33 वर्षीय सहायक कोरियोग्राफर द्वारा दायर की गई थी। गणेश आचार्य पर पीड़ित को एडल्ट वीडियो देखने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया गया है और पीड़ित को उसकी आय से कमीशन देने के लिए भी कहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गणेश आचार्य शिकायतकर्ता को तब से परेशान कर रहे थे जब वह भारतीय फिल्म और टेलीविजन कोरियोग्राफर्स एसोसिएशन के महासचिव बने थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *