जापान के क्रूज शिप पर 10 लोग कोरोनावायरस से पाए गए संक्रमित

0

टोक्यो, 05 फरवरी (हि.स.)। जापान के तट पर अलग रखे गए क्रूज शिप पर 10 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने बुधवार को यह जानकारी दी है।

उल्लेखनीय है कि जापानी अधिकारियों ने एक क्रूज़ शिप को अलग रखते हुए उसमें सवार चालक दल के सदस्यों समेत 3700 यात्रियों का जांच शुरू की थी। ऐसा इसलिए किया गया था क्योंकि हांगकांग में एक पूर्व यात्री में कोरोना वायरस की बीमारी का पता लगा था।जापान के स्वास्थ्य मंत्री कटसूनोबू काटो ने पत्रकारों की बताया कि जिन दस लोगों की संक्रमित पाया गया है उन्हें वेस्हल से तड़के ही हटा कर इलाज के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जहाज पर मौजूद बाकी यात्रियों को वेस्हल पर 14 दिनों तक रुकना होगा।

जहाज के ऑपरेटर ने बताया कि हांगकांग में डॉक किए गए इस जहाज पर हाल ही में सवार हुए तीन वायरस पीड़ितों को छोड़कर स्वास्थ्य जांच के बाद बाकी सबको जहाज छोड़ने की अनुमति दे दी जाएगी। ऑपरेटर ने बताया कि इस क्रूज पर सवार आधे लोग जापानी नागरिक हैं। हालांकि, बाकी कहां से हैं उनकी नागरिकता के बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

उल्लेखनीय है कि 20 से अधिक देशों ने अब तक कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि की है। इससे लगभग 500 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में 24000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। इस वायरस के फैलने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर चुका है। कई सरकारों ने चीन की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। साथ ही चीन जाने वाली और वहां से आने वाली उड़ानों पर भी प्रतिबंध लगाया गया है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *