केन्या में प्राइमरी स्कूल में भगदड़, 14 बच्चों की मौत

0

नैरोबी, 04 फरवरी (हि.स.)। केन्या की राजधानी नैरोबी के उत्तर पश्चिम में स्थित काकमेगा के एक प्राइमरी स्कूल में सोमवार को स्कूल की छुट्टी के समय मची भगदड़ में 14 बच्चों की जान चली गई। इस भगदड़ में 40 बच्चे घायल हो गए। शिक्षा मंत्री जार्ज मगोह ने हादसे की पुष्टि करते हुए दुख जताया है।

सभी घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। काकमेगा पुलिस कमिश्नर डेविड कबेना ने कहा है कि हादसे की जांच के आदेश हो चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *