ईडी ने की रोज वैली मामले में 3 कंपनियों की संपतियां कुर्क, एक शाहरुख से जुड़ी

0

नई दिल्‍ली/मुंबई, 03 फरवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल के चर्चित रोज वैली चिटफंड घोटाला मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रर्वतन निदेशालय (ईडी) को बड़ी कामयाबी मिली है। ईडी ने करीब 70.11 करोड़ रुपये की कई चल और अचल संपत्तियों को अटैच किया है। इनमें से एक कंपनी अभिनेता शाहरुख खान द्वारा प्रवर्तित आईपीएल क्रिकेट टीम से जुड़ी है। यह जानकारी एजेंसी ने सोमवार को दी।

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बयान जारी कर कहा कि रोज वैली समूह से धनराशि प्राप्त करने वाली विभिन्न इकाइयों और व्यक्तियों और संबंधित इकाइयों की 70.11 करोड़ रुपये की चल एवं अचल संपति धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए)  के प्रावधानों के अंतगर्त अस्थायी रूप से कुर्क की गई है। इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता व भुवनेश्वर की अदालतों में कई आरोपपत्र दायर किए हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *