न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिनी और टेस्ट श्रृंखला से बाहर हुए रोहित

0

नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा पिंडली की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 श्रृंखला के बाद अब न्यूजीलैंड दौरे पर तीन एकदिनी और दो टेस्ट मैच की श्रृंखला खेलेगी। भारतीय टीम ने टी-20 श्रृंखला 5-0 से अपने नाम की थी।

बीसीसीआई सूत्रों के अनुसार, एकदिनी श्रृंखला में रोहित शर्मा की जगह मयंक अग्रवाल लेंगे। हालांकि टेस्ट श्रृंखला के लिए भारतीय टीम की घोषणा अभी नहीं की गई है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ माउंट माउंगानुई में खेले गए पांचवें टी-20 मैच के दौरान तेजी से एक रन लेने के प्रयास में रोहित की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था और उन्हें 41 गेंद में 60 रन बनाने के बाद रिटायर्ड हर्ट होकर लौटना पड़ा था। इसके बाद रोहित फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह लोकेश राहुल ने भारतीय टीम का नेतृत्व किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *