दिल्ली का चुनाव तय करेगा देश और राजधानी का भविष्य : मोदी

0

नई दिल्ली, 03 फरवरी (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली के शाहदरा इलाके में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली विधानसभा का चुनाव ने केवल राजधानी का बल्कि 21वीं सदी के भारत का भविष्य तय करने वाला है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने विजय संकल्प रैली को संबोधित करते हुए कहा दिल्ली में चुनाव की घोषणा के बाद पहली जनसभा है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं बल्कि दिल्ली के विकास को नई उंचाई पर ले जाने के लिए होगा। ये चुनाव दिल्ली के इसी गौरव को 21वीं सदी की पहचान और शान देने के संकल्प का है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों का मन क्या है यह बताने की जरूरत नहीं है। यहां उपस्थित भीड़ से स्पष्ट पता चल रहा है।  लोकसभा के चुनाव में दिल्ली के एक-एक वोट ने भाजपा की ताकत बढ़ाई और सातों सीटें जिताकर बता दिया था कि वह किस दिशा में सोच रहे हैं। दिल्ली के वोट ने देश बदलने में बहुत बड़ी मदद की है और उनका वोट दिल्ली को भी बदलेगा और इसे सुरक्षित और आधुनिक बनाएगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *