पाकिस्तान : अफगानिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार से विस्फोट, 7 लोगों की मौत

0

इस्लामाबाद, 03 फरवरी (हि.स.)। पाकिस्तान के बजौर आदिवासी इलाके की सलारजई तहसील के एक मकान में अफगानिस्तान की तरफ से दागे गए मोर्टार से विस्फोट हो गया। इस विस्फाेट में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी गुलजार खान ने मीडिया को बताया कि घटना रविवार रात की है। विस्फोट में फसल गनी समेत उसके परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल है। पूरा घर नष्ट हो गया। पहले आसपास के लोग पहुंचे थे। उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे से शवों को निकलवाया।

इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अनवर उल हक के मुताबिक अफगानिस्तान के कुनार प्रांत से मोर्टार दागा गया था, जो फसल गनी के घर की छत पर गिरा। घर के सभी सदस्यों की मौत हो गई।

उल्लेखनीय है कि हाल के सालों में इस इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सेना यहां पर कई अभियान भी चला रही है। इसके कारण अफगानिस्तान से पाकिस्तान में होने वाले हमले घटे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *