नड्डा और नीतीश ने संगम विहार में किया चुनाव प्रचार

0

नीतीश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में जनता की भलाई के लिए कोई नेक काम नहीं किया।



नई दिल्ली, 02 फरवरी (हि.स.)। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ रविवार को दिल्ली में संगम विहार विधानसभा क्षेत्र की एक चुनावी रैली को संबोधित किया।

नीतीश कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया एवं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पिछले पांच सालों में जनता की भलाई के लिए कोई नेक काम नहीं किया। दिल्ली देश की राजधानी है, लेकिन विकास के मामले अन्य राज्यों से बहुत पीछे है। राजधानी की जनता का बहुत बुरा हाल है। न तो यहां अच्छी सड़कें हैं और न ही लोगों को पीने का साफ पानी उपलब्ध हो पा रहा है। नीतीश ने जनता से संगम विहार के जदयू उम्मीदवार डॉ. एससीएल गुप्ता को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है।
भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि संगम विहार के उम्मीदवार डॉ. गुप्ता राजनेता कम समाजसेवी ज्यादा हैं। इन्होंने राजनीति कम समाज सेवा ज्यादा की है। क्षेत्र में उनकी छवि आज भी एक सच्चे समाजसेवी की ही है।
उल्लेखनीय है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर भाजपा चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने दो सीटें जदयू के लिए और एक सीट लोजपा के लिए छोड़ी है। जदयू संगम विहार और बुराड़ी सीट पर चुनाव लड़ रही है, जबकि लोजपा ने सीमापुरी (सुरक्षित) सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *