सीतामढ़ी में नदी में डूबने से चार की मौत, छह लापता

0

सीतामढ़ी, 02 फरवरी (हि.स.)। मूर्ति विसर्जन करने के बाद स्नान कर रहे चार लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन से ज्यादा लोग लापता हैं। घटना रविवार की सुबह की है। इसकी सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई है।

एसडीओ कुमार गौरव ने कहा कि जिले के सोनबरसा के परसा महिन्द्र गांव में कुछ लोग मूर्ति विर्सजन करने के बाद  नदी में स्नान करने लगे। इसी क्रम में तेज प्रवाह के कारण चार लोगों की डूबने से मौत हो गई, जबकि छह लोग लापता हो गए हैं। एसडीआरएफ की टीम लापता लोगों की तलाश कर रही है। इससे पहले शनिवार को भी सीतामढ़ी में मूर्ति विसर्जन के दौरान नाव पलटने से एक युवक की मौत हो गई थी।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *