कर्नाटक: बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल का विस्तार 6 फरवरी को

0

मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने की पुष्टि



बेंगलुरु, 02 फरवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने रविवार को कहा कि 13 नए मंत्रियों को 6 फरवरी को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। आज यहां संवाददाता सम्मलेन में इसकी पुष्टि करते हुए उन्होंने कहा कि 10 नए चुने गए और भाजपा के तीन विधायकों को गुरुवार को होने वाले मंत्रिमंडल में शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन में छह फरवरी को साढ़े दस बजे यह शपथग्रहण समारोह होगा। येदियुरप्पा ने इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि क्या 6 फरवरी के बाद मंत्रिमंडल में कोई फेरबदल होगा।

हालांकि, पिछले साल पांच दिसम्बर को हुए उपचुनावों में भाजपा ने सर्वाधिक सीटें जीती थी। मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कहा था कि इस बहुप्रतीक्षित मंत्रिमंडल विस्तार के लिए पार्टी आलाकमान से मंजूरी मिल गई है और इसमें 11 मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान में राज्य मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री समेत 18 मंत्री हैं। मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 सदस्य हो सकते हैं। फिलहाल इसमें 16 लोगों को शामिल किया जा सकता है, जिसमें 6 फरवरी को 13 लोगों का शामिल किया जाएगा। नए विधायकों में रमेश जारकीहोली, एसटी सोमशेखर, बृजपति बसवराज, के सुधाकर, शिवराम हेब्बार, श्रीमंत पाटिल, बीसी पाटिल, आनंद सिंह, के गोपालैया और के सी नारायण गौड़ा मंत्री बन सकते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *