केंद्रीय मंत्री गडकरी शुक्रवार को जारी करेंगे दिल्ली भाजपा का संकल्प पत्र

0

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराह ने बताया कि केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे। केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर, भाजपा उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल उपस्थित रहेंगे। देवराह ने बताया कि भाजपा का संकल्प पत्र जारी करते समय सांसद मीनाक्षी लेखी, रमेश बिधूड़ी, प्रवेश वर्मा, हंस राज हंस, गौतम गंभीर सहित प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *