भारत की गीता सभरवाल थाइलैंड में बनीं यूएन रेजिडेंट को-ऑर्डिनेटर

0

सभरवाल को मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति प्रशासन, सामाजिक नीति में 25 साल का अनुभव है।



यूनाइटेड नेशन्स, 30 जनवरी (हि.स.)। भारत की गीता सभरवाल को थाइलैंड में यूएन रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।

यूएन रेजीडेंट कोऑर्डिनेटर यूएन डेवेलपमेंट सिस्टम में देश स्तर पर उच्च रैंकिंग प्रतिनिधि है। रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर यूएन कंट्री टीम का नेतृत्व करता है। साथ ही 2030 के एजेंडा को लागू करवाने के लिए विश्व निकाय का सहयोग करता है। रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर्स यूएन सेकेट्ररी जनरल के नामित प्रतिनिधि होते हैं। ये लोग सीधा यूएन चीफ को रिपोर्ट करते हैं।

यूएन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटानियो गुतारेस ने भारत की गीता सभरवाल को थाइलैंड सरकार की अपील पर ही वहां यूएन रेजिडेंट कोऑर्डिनेटर बनाया है।

सभरवाल को मालदीव सहित पांच एशियाई देशों में विकास, शांति प्रशासन, सामाजिक नीति में 25 साल का अनुभव है। हाल ही में उन्होंने श्रीलंका में संयुक्त राष्ट्र की शांति और विकास सलाहकार के रूप में लगभग सात वर्षों तक सेवा दी।

यूनाइटेड नेशन्स में आने से पहले सभरवाल ने  मालदीव और श्रीलंका के लिए एशिया फाउंडेशन डिप्टी कंट्री रिप्रज़ेंटटिव के रूप में काम किया है। साथ ही भारत और वियतनाम में यूके डिपार्टमेंट फॉर इंटरनेशनल डेवेलपमेंट में गरीबी और नीति सलाहकार के रूप में काम किया।

एशिया फाउंडेशन एक गैर लाभकारी अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन है जो पूरे एशिया में लोगों के जीवन के बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

गीता यूके के वेल्स विश्वविद्यालय की विकास प्रबंधन में मास्टर डिग्री होल्डर हैं। साथ ही वह दक्षिण-दक्षिण पूर्व एशिया पर कई नीति पत्रों की भी लेखक हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *