सुप्रीम कोर्ट ने नहीं रोकी बसपा सांसद अतुल राय की पैरोल 

0

नई दिल्ली, 30 जनवरी (हि.स.)। सुप्रीम कोर्ट ने रेप के आरोपी बीएसपी के सांसद अतुल राय को राहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने ने शपथ के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली 2 दिन की पेरोल पर रोक नहीं लगाई है।
उत्तरप्रदेश के घोसी से चुनाव जीतने वाले अतुल राय जेल में होने के चलते शपथ नहीं ले पाए हैं। उनका कहना था कि अगर सदन की 60 बैठकें पूरी हो गईं तो उनकी सीट खाली घोषित कर दी जाएगी। अतुल राय के खिलाफ 1 मई 2019 को रेप का एक केस दर्ज किया गया था। वाराणसी की एक पूर्व छात्रा ने अतुल राय पर रेप का आरोप लगाया है। छात्रा के मुताबिक राय अपनी पत्नी से मिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गए और उसका यौन शोषण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *