योगेंद्र यादव के मंच पर डॉ.कफील ने दिया भड़काऊ भाषण

0

लखनऊ, 30 जनवरी (हि.स.)।  गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में बच्चों की मौत के आरोपित रह चुके डॉ.कफील की गिरफ्तारी  योगेंद्र यादव के मंच से भड़काऊ भाषण देने के आरोप में हुई है। बुधवार रात मुंबई में उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने उन्हें गिरफ्तार किया। डॉ. कफील पर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याालय में स्वराज इंडिया के सीएए के विरोध में हुई सभा में साम्प्रदायिक भाषण देने का आरोप है।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याालय में 12 दिसम्बर को स्वराज इंडिया ने सीएए के विरोध में सभा का आयोजन किया था। डॉ.कफील ने मंच से उकसाने वाले भाषण दिये थे और गृहमंत्री अमित शाह को मोटा भाई कहते हुए अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस सभा के बाद अलीगढ़ पुलिस ने साम्प्रदायिक तनाव फैलाने की धाराओं में डॉ.कफील के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *