तरनजीत सिंह संधू होंगे अमेरिका में भारत के नए राजदूत

0

नई दिल्ली, 28 जनवरी (हि.स.)। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त तरनजीत सिंह संधू को अमेरिका में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।

विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति में मंगलवार को यह जानकारी दी गई। संधू भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के वर्ष 1988 बैच के अधिकारी हैं। वह वाशिंगटन डीसी (अमेरिका) स्थित भारतीय दूतावास में उप प्रमुख रह चुके हैं। वह फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) में भी भारतीय मिशन में काम कर चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *