अल्बामा के स्काटबोरो बोट अग्निकांड में आठ लोग मरे

0

आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद सात लोग नदी में कूद गए। उन्हें बचा लिया गया है।



अल्बामा, 28 जनवरी (हि.स.)। अमेरिकी राज्य अल्बामा के मरीना में स्काटबोरो जैक्सन काउंटी पार्क के पास सोमवार आधी रात दर्जनों नौकाओं में आग लग गई। इस हादसे में आठ लोगों की मृत्यु हो गई है। हादसे से आसपास की बस्तियों में अफरा-तफरी मच गई। आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है। आग लगने के बाद सात लोग नदी में कूद गए। उन्हें बचा लिया गया है।
आग लगने की सूचना पाकर आधा घंटे के अंदर 35 दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्काटबोरो जैक्सन काउंटी पार्क के पास नदी के मुहाने पर आम दिनों की तरह अनेक नौका खड़ी थीं। उत्तरी अल्बामा में स्काटबोरो के छोटे से गांव में मात्र चौदह हजार लोग रहते हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *