चीन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए बोइंग 747 स्टैंडबाई पर तैनात

0

केंद्र सरकार का अदेश मिलते ही सभी भारतीयों को वहां से निकलने की तैयारी को अंतिम रुप दे दिया जायेगा।



नई दिल्ली, 27 जनवरी (हि.स.) । चीन में कोरेना वायरस का असर वैश्विक दुनिया पर स्पष्ट दिख रहा है। चीन के वुहान में कोरेना वायरस के खतरे को देखते हुए एयर इंडिया ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

एयर इंडिया के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि एयर इंडिया का बोइंग 747 स्टैंडबाई पर तैनात है। चीन के वुहान से कोरेना वायरस के खतरे को देखते हुए वहां मौजूद भारतीयों को निकालने के लिए विमान तैयार है। केंद्र सरकार का अदेश मिलते ही सभी भारतीयों को वहां से निकलने की तैयारी को अंतिम रुप दे दिया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि वुहान से लौटे दो छात्रों (राजस्थान-बिहार) में कोरेना वायरस के लक्षण देखकर आइसोलेशन वॉर्ड में रखा गया है।

भारत ने रविवार को चीन में फंसे अपने 250 विद्यार्थियों एवं अन्य नागरिकों के लिए तीसरा हॉटलाइन शुरू कर दिया। ये सभी भारतीय कोरेना वायरस के केंद्र वुहान शहर में हैं जहां से लोगों की आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा हुआ है। हालांकि, चीन ने वहां फंसे अमेरिकियों को निकालने की पेशकश की है। ऐसे में भारतीयों के लिए भी यह व्यवस्था किए जाने की उम्मीद जगी है।

चीन में भारतीय दूतावास ने बताया कि बीते दो दिनों में उसके हॉटलाइन नंबरों पर करीब 600 कॉल्स आए। सरकार और दूतावास प्रभावित भारतीयों की राहत के लिए चीनी अथॉरिटीज से भी संपर्क में है। इससे पहले रविवार को विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी ट्वीट कर बताया था कि पेइचिंग स्थित भारतीय दूतावास चीन में फंसे भारतीयों के स्वास्थ्य एवं उनकी जरूरतों पर नजर बनाए हुए है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *