छात्राओं को स्मार्टफोन देने का वायदा भूले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर

0

गणतंत्र दिवस पर 11 पुलिस अधिकारी ‘मुख्यमंत्री पुलिस मेडल’ से सम्मानितमुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र मेजर हरमिन्दर पाल सिंह को बेमिसाल बहादुरी दिखाने के लिए अर्पित किए श्रद्धासुमन



मोहाली, 26 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने पंजाब पुलिस के 11 अफसरों को अपनी ड्यूटी त्याग और समर्पित भावना के साथ निभाने के स्वरूप मुख्यमंत्री पुलिस मेडल से सम्मानित किया। इसी दौरान विभिन्न क्षेत्रों में बेमिसाल सेवाएं निभाने वाली 43 मशहूर शख्सियतों का भी सम्मान किया गया।
मोहाली में रविवार को 71वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र मेजर हरमिन्दर पाल सिंह की याद में फूल माला भेंट कर महान सपूत को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के साथ लड़ते हुए प्रेरणामयी नेतृत्व, बेमिसाल बहादुरी और साहस दिखाते हुए अपना बलिदान दिया। कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एस.पी. हैडक्वार्टर रोपड़ जगजीत सिंह, ए.सी.पी. इंडस्ट्रियल एरिया सन्दीप कुमार और डी.एस.पी. हेडक्वार्टर रोपड़ चन्द सिंह को ‘मुख्यमंत्री रक्षक पदक’ के साथ सम्मानित किया गया।
 इसी तरह उन्होंने ड्यूटी के दौरान शानदार प्रदर्शन करने वाले अन्य पुलिस अधिकारियों को मुख्यमंत्री मेडल से सम्मानित किया। इनमें ए.सी.पी. (ट्रैफिक-1) लुधियाना गुरदेव सिंह, डी.एस.पी. इंटेलिजेंस विंग पी.ए.पी. कमलजीत कुमार, इंस्पेक्टर विजीलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज प्रितपाल सिंह, इंस्पेक्टर स्पेशल सेल इंटेलिजेंस पंजाब सुखजीत सिंह, बरनाला से सब इंस्पेक्टर हर्षजोत कौर, पी.पी.ए. फिल्लौर के सब इंस्पेक्टर भुपिन्दर सिंह, फतेहगढ़ साहिब से सब इंस्पेक्टर हरजीत सिंह, विजीलेंस ब्यूरो एस.ए.एस. नगर के ए.एस.आई. हेडक्वाटर कुलभूषण बग्गा, ए.एस.आई. इंटेलिजेंस विंग पंजाब मनप्रीत सिंह, ए.एस.आई. इंटेलिजेंस विंग पंजाब नरिन्दर कुमार और कांस्टेबल इंटेलिजेंस विंग पंजाब बिक्रमजीत सिंह शामिल हैं।
इनके अलावा स्वतंत्रता संग्रामी स्वर्ण सिंह और गुरदीप सिंह का भी सम्मान किया गया। इसी तरह चार समाज सेवी रोटरी क्लब मोहाली के प्रधान हरजीत सिंह, सामाजिक वर्कर परमदीप सिंह भबात, गाँव बरसालपुर के सरपंच जसप्रीत सिंह और फूलों की काश्त में प्रगतिशील शख्सियत गुनीत कौर को उनकी शानदार सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *