कालापानी विवाद राजनयिक प्रक्रिया से सुलझेगा : नेपाली विदेश मंत्री

0

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली और काठमांडू मिलकर इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।



काठमांडू, 25 जनवरी (हि.स.)।  नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली ने उम्मीद जताई है कि कालापानी विवाद दोनों देशों के बीच राजनयिक प्रक्रिया से सुलझ सकता है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली और काठमांडू मिलकर इसे सुलझाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच अच्छा तालमेल है। हमारे बीच अच्छे संबंध भी हैं। यह ऐसा मुद्दा है जिसे अब सुलझा लेना चाहिए। यह दोनों देशों लिए अच्छा होगा।

दरअसल नेपाल ने इस बात पर आपत्ति जताई है कि लिम्पियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी नक्शे में भारत के क्षेत्र में हैं। भारत का कहना है कि नक्शे में जे दर्शाया गया है वह बिल्कुल सही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक कार्यक्रम में ग्यावली ने कहा था कि अगर भारत और बांग्लादेश के साथ सीमा का मुद्दा सुलझ सकता है तो नेपाल के साथ क्यों नहीं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *