स्पेन : ग्लोरिया तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 11

0

वहीं तूफान के कारण लोग कई जगहों पर फंस गए हैं। कुछ वाहनों में तो कुछ मलबे के नीचे फसे हुए हैं।



मैडरिड, 24 जनवरी (हि.स.)। स्पेन में भयावह तूफान ग्लोरिया से मरनेवालो की संख्या बढ़कर 11 हो गई है। साथ ही पांच लापता भी हैं।

तूफान के कारण नदियां उफान पर हैं। साथ ही खेतों में पानी चले जाने से फसलों को भी काफी नुकसान हुआ है। उत्तरपूर्वी कैटेलोनिया और मेडिटेरियन लेशन बालेरिक द्वीप से कुछ लोगों के गायब होने की रिपोर्ट है। माना जा रहा है कि ग्लोरिया तूफान से मरने वालों की संख्या में इज़ाफा हो सकता है। वहीं तूफान के कारण लोग कई जगहों पर फंस गए हैं। कुछ वाहनों में तो कुछ मलबे के नीचे फसे हुए हैं।

स्पेन के प्रधानमंत्री पेटरों सांचेज ने हेलिकॉप्टर से गुरुवार को प्रभावित इलाकों का दौरा किया। साथ ही राहत और आपातकाल कर्मियों से भी मिले। उन्होंने सबसे ज्यादा प्रभावित पांच क्षेत्रों के लिए मदद राशि का भी ऐलान किया। यह तूफान पांच दिनों तक चला, जिसमें तेज हवाओं के साथ-साथ बर्फ और ओले भी गिरे।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *