अमीरों की सुविधा के लिए इंडसइंड बैंक ने शुरु की पायनिर बैंकिंग
नई दिल्ली/मुम्बई, 24 जनवरी (हि.स.)। निजी क्षेत्र की अग्रणी बैंक इंडसइंड बैंक ने संपत्ति प्रबंधन मंच पायनियर बैंकिंग की शुरुआत की है। इसके जरिए अमीर उपभोक्ताओं को सेवाएं दी जाएंगी।
बैंक ने बीएसई को शुक्रवार को बताया कि इंडसइंड बैंक अपने संपत्ति प्रबंधन मंच ‘पायनियर बैंकिंग’ की शुरुआत की घोषणा करता है। बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश सोबती ने कहा कि इसके जरिए हम उत्कृष्ट सुविधाओं तथा जीवनशैली के फायदों को एक साथ ला रहे हैं। इसके साथ ही विशेष रूप से तैयार बैंकिंग सेवाओं की भी पेशकश की जाएंगी, जो हमारे मूल्यवान उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुकूल होंगी।
