बेंगलूरु : उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के चलते लौटी गो-एयर की फ्लाइट
बेंगलूरु, 24 जनवरी (हि.स.)। शहर के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से फुकेट के लिए उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी के बाद गो-एयर की फ्लाइट जी8 041 को लौटना पड़ा। गो-एयर के प्रवक्ता के अनुसार फ्लाइट में 173 यात्री सवार थे।
प्रवक्ता के अनुसार तकनीकी खराबी के बाद यह फ्लाइट बेंगलुरु हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतरी। इसके पश्चात विमान को बदल दिया गया और फ्लाइट को उसके गंतव्य के लिए यात्रियों के साथ रवाना किया गया। गो-एयर ने अपने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।