ट्रम्प ने एक ही दिन में ट्वीट का बनाया नया रिकार्ड

0

इससे पहले उन्होंने 12 दिसम्बर को 123 ट्वीट और रिट्वीट किया था।



लॉस एंजेल्स, 24 जनवरी (हि.स.)। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म पर एक ही दिन बुद्धवार को 142 ट्वीट और रिट्वीट कर अपने ही पहले रिकार्ड को तोड़कर नया रिकार्ड बना लिया। इससे पहले उन्होंने 12 दिसम्बर को 123 ट्वीट और रिट्वीट किया था।

ट्रम्प की ट्विटर आधारित @‘फेक्टबेस फ़ीड डाटा की बात करें तो उन्होंने अपने जीवन में अभी तक एक दिन में इतने ट्वीट कभी नहीं किए थे। ट्रम्प के ट्विटर हैंडल पर सात करोड़ 15 लाख फालोवर हैं।

सीएनएन के अनुसार ‘इतने अधिक ट्वीट किए जाने की भी एक रोचक कहानी है। प्रथम, बुद्धवार को ट्रम्प के ख़िलाफ़ सीनेट में महाभियोग की सुनवाई पर जिरह का पहला दिन था। दूसरे, ट्रम्प दावोस, स्विटजरलैंड से स्वदेश हवाई उड़ान पर थे और वह रात को व्हाइट हाउस लौटे थे। तीसरे, वह अपने रिपब्लिकन सहयोगियों को बार-बार संदेश और वीडियो से ट्वीट कर रहे थे। डेमोक्रेट सन 2016 की पराजय को पचा नहीं पा रहे हैं। वह कह रहे थे कि यूक्रेन मामले में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं है, जिस पर महाभियोग लगाया जाए।

ट्रम्प के जनवरी 2017 में सत्तारूढ़ होने के समय दिन में 14 बार ट्वीट होते थे। ट्रम्प कहते हैं कि उन्हें ट्वीट से लगाव हो गया है, जो अपने आप में उनके लिए एक अख़बार है। वह सन 2012 से ट्वीट कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *