निर्भया के दोषियों को फांसी की सजा देने वाले जज का तबादला

0

सतीश अरोड़ा के ट्रांसफर के बाद अब निर्भया का केस जल्द ही किसी नए जज को दिया जाएगा।



नई दिल्ली, 23 जनवरी (हि.स.)। निर्भया के गुनाहगारों के खिलाफ डेथ वारंट जारी करने वाले पटियाला हाउस कोर्ट के जज सतीश अरोड़ा का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें सुप्रीम कोर्ट में प्रतिनियुक्ति पर एक साल के लिए एडिशनल रजिस्ट्रार के रूप में भेजा गया है।
दिल्ली हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने सतीश अरोड़ा के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। सतीश अरोड़ा के ट्रांसफर के बाद अब निर्भया का केस जल्द ही किसी नए जज को दिया जाएगा।
पटियाला हाउस कोर्ट में एडिशनल सेशंस जज सतीश अरोड़ा ने पिछले 17 जनवरी को निर्भया के दोषियों के खिलाफ नया डेथ वारंट जारी किया था। नए डेथ वारंट में दोषियों को एक फरवरी की सुबह 6 बजे फांसी देने का आदेश दिया गया था। उसके पहले सात जनवरी को सतीश अरोड़ा ने ही दोषियों को 22 जनवरी को फांसी देने का पहला डेथ वारंट जारी किया था।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *