ओवैसी जैसों के पूर्वज भी थे सनातनी, नया जिन्ना है ओवैसी : गिरिराज सिंह

0

डरपोक, लालची और दगाबाजों ने अपना धर्म बदल लिया। ओवैसी नया जिन्ना है और नया जिन्ना ज्यादा प्याज खाता है।’



बेगूसराय, 23 जनवरी (हि.स.)। बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एआईएमआईएम अकबरुद्दीन ओवैसी द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान का कड़ा विरोध किया है। बुधवार की रात उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘ओवैसी को आर्यावर्त का इतिहास नहीं पता। आठ सौ साल पहले यहां सिर्फ सनातनी ही थे। ओवैसी जैसों के पूर्वज भी सनातनी ही थे। डरपोक, लालची और दगाबाजों ने अपना धर्म बदल लिया। ओवैसी नया जिन्ना है और नया जिन्ना ज्यादा प्याज खाता है।’

उल्लेखनीय है कि सीएए के विरोध में आयोजित बुधवार को एक कार्यक्रम में अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि मुसलमानों ने इस देश पर 800 साल राज किया है। यह मुल्क मेरा था, मेरा है, मेरा रहेगा। इस पर गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कड़ा प्रतिकार किया। उनके ट्वीट पर आठ हजार से अधिक यूजर लाइक, कमेंट तथा री-ट्वीट कर चुके हैं। ट्विटर पर ओवैसी के बयान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

एक यूज़र ने कहा है कि इन मुसलमानों का इतिहास ही गद्दारी, बलात्कारी, डकैती से भरा पड़ा है और कहते हैं कि हिंदूओं ने भारत को दिया ही क्या। इन्हें कहो पहले अपने बा- दादाओं का नाम सार्वजनिक करें, फिर हम बताएंगे की हिन्दुओं ने भारत को क्या-क्या दिया है। सही इतिहास पढ़ो और जिंदगी में आगे बढ़ो।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *