इराक : सरकार विरोधी प्रदर्शनों में 10 लोगों की मौत

0

नेशनल हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स से यह जानकारी मिली है।



बगदाद, 22 जनवरी (हि.स.)। इराक में सरकार के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों में पिछले 24 घंटों में  10 प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है। नेशनल हाई कमीशन फॉर ह्यूमन राइट्स से यह जानकारी मिली है।

कमीशन के अनुसार, सुरक्षाबलों ने अभी तक 88 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है। इन प्रदर्शनकारियों ने बगदाद, बसरा और नासिरियाह में मेन रोड को ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद उन्हे हिरासत में लिया गया।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ अज्ञात बंदूकधारियों ने बसरा में तीन लोगों पर हमला कर दिया। सुरक्षबलों ने उस इलाके को सील कर दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

उल्लेखनीय है कि इराक में बीते अक्टूबर से हो रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक सैकड़ों लोग मारे गए हैं और हजारों घायल हुए हैं। लोग आर्थिक सुधार, बेहतर आवास सुविधा और भ्रष्टाचार के खत्म करने की मांग कर रहे हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *