अर्बन नक्सलिज्म को बढ़ावा दे रहे हैं केजरीवाल और कांग्रेस : गिरिराज सिंह

0

इतिहास गवाह है कुछ आलसी, कुछ लालची, कुछ दगाबाज के कारण हिन्दुस्तान ने अपने मूल रूप को खो दिया।’



बेगूसराय, 22 जनवरी (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री एवं बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर दिल्ली और देश में अर्बन नक्सलिज्म को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि ‘चलो चलें मोदी के साथ, अबकी बार दिल्ली में भाजपा की सरकार। अपना वोट हिन्दुस्तान की अस्मिता को सोचकर दें। इतिहास गवाह है कुछ आलसी, कुछ लालची, कुछ दगाबाज के कारण हिन्दुस्तान ने अपने मूल रूप को खो दिया।’

गिरिराज सिंह ने ट्वीट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली की जनता ने 2015 में अरविंद केजरीवाल की सरकार बनाई थी दिल्ली के विकास के लिए। लेकिन आज सोचना होगा, दिल्ली में हो रहा विधानसभा चुनाव, दिल्ली के विकास के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की दिशा बदलने वाला चुनाव है। केजरीवाल और कांग्रेस शाहीनबाग का दृश्य पूरे देश को दिखा रहा है। यह देश, दिल्ली के अंदर अर्बन नक्सलिज्म को बढ़ावा दे रहा है। इस चुनाव को राष्ट्र के साथ जोड़ें।

उन्होंने कहा है, याद करें कि आर्यावर्त के समय जब मुगलों ने प्रहार किया था तब कुछ आलसी, कुछ लालची और कुछ दगाबाज लोगों के कारण हम मुट्ठी भर मुगलों के गुलाम हो गए थे। ऐसी गुलामी से बचना है तो जात-पात व्यक्ति से ऊपर उठकर दिल्ली को नरेन्द्र मोदी की नजर से, राष्ट्र की नजर से देखते हुए, टुकड़े-टुकड़े गैंग को जवाब देने के लिए वोट करना होगा।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *