नेपाल : रिसॉर्ट में आठ भारतीय पर्यटकों की बेहोश होने के बाद मौत

0

ये लोग उस 15 सदस्यीय दल के सदस्य थे, जो पर्यटन स्थल दमन जा रहे थे।



काठमांडू, 21 जनवरी (हि.स.)। नेपाल के एक रिसॉर्ट में मंगलवार को कुछ भारतीय पर्यटक बेहोशी की हालत में पाए गए, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

मकवानपुर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस सुशील सिंह राठौर ने मीडिया को बताया कि मृतकों में चार बच्चे और चार व्यस्क शामिल हैं। ये लोग उस 15 सदस्यीय दल के सदस्य थे, जो पर्यटन स्थल दमन जा रहे थे।

ये सभी आठ लोग केरल के निवासी थे। ये लोग एक ही कमरे में रुके थे और कमरे को गर्म रखने के लिए गैस हीटर चलाया था। आशंका जताई जा रही है कि दम घुटने से इन आठों लोगों की मौत हुई होगी।

अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। इन लोगों ने सोमवार को रात नौ बजे होटल में चेकइन किया था। मामले की जांच की जा रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *