दिल्ली विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची, 7 उम्मीदवार घोषित

0

इससे पहले कांग्रेस 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।



दिल्ली विस चुनाव : कांग्रेस ने जारी की अंतिम सूची, 7 उम्मीदवार घोषित
नई दिल्ली, 21 जनवरी (हि.स) दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सोमवार रात दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी है। इस सूची में सात उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। इससे पहले कांग्रेस 54 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।

कांग्रेस को दूसरी सूची में 12 उम्मीदवारों की घोषणा करनी थी, लेकिन राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ दिल्ली विधानसभा चुनाव में हुए गठबंधन के चलते पार्टी ने सात उम्मीदवारों के नामों की ही घोषणा की है। जबकि चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा राजद ने सोमवार शाम को ही कर दिया था।
ये हैं उम्मीदवार :
तिलक नगर- एस रामिंदर सिंह
राजेंद्र नगर- रॉकी तुसीद
नई दिल्‍ली- रोमेश सब्‍बरवाल
बदरपुर- प्रमोद कुमार यादव
कोंडली- अमरीश गौतम
घोंडा- भीष्‍म शर्मा
करावल नगर- अरविंद सिंह

उल्लेखनीय है कि दिल्ली विधानसभा विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। आज मंगलवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन  है और नामंकन वापस लेने की आखिरी तारीख 24 जनवरी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *