राजस्थान : चूरू में कार ट्रक से भिड़ी, 7 लोगों की मौत

0

नई दिल्ली, 20 जनवरी (हि.स.)। राजस्थान के जनपद चूरू में एनएच-58 पर सालासर इलाके में एक भीषण सड़क दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दुर्घटना को लेकर गहरा दु:ख जताया है।

पुलिस के अनुसार एक कार रोलसाहबसर से सुजानगढ़ की ओर जा रही थी। फतेहपुर रोड पर न्यामा गांव के पास सोमवार की भोर में कार एक ट्रक से भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार आठ लोगों में से सात लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर हादसे पर गहरा दुख जताया है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *