शबाना आजमी सड़क हादसे में घायल

0

पुलिस के अनुसार मुंबई-पुणे हाइवे पर यह दुर्घटना शनिवार शाम चार बजे हुई है।



मुंबई, 18 जनवरी (हि.स.)। मुंबई-पुणे हाईवे पर पनवेल के पास खालापुर में दो वाहनों की टक्कर में फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी एवं एक अन्य महिला घायल हो गई हैं। दोनों घायलों का इलाज पनवेल के एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। घटना के वक्त शबाना आजमी के पति भी कार में थे लेकिन उन्हें हल्की चोटे आई हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय खालापुर घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मुंबई-पुणे हाइवे पर यह दुर्घटना शनिवार शाम चार बजे हुई है। इस घटना में शबाना आजमी की आंख के पास व सिर पर गंभीर चोट आई है। अभी तक उनके साथ सफर कर रही घायल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। मामले की सघन जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *