बीएसएफ में कॉन्स्टेबल भर्ती मामला : सीबीआई ने दिल्ली-एनसीआर में शुरू की छापेमारी

0

नई दिल्ली, 18 जनवरी (हि.स)। पटपड़गंज औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक आउट-सोर्सेड प्राइवेट फर्म द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में कॉन्स्टेबल की भर्ती के लिए परीक्षा में ओएमआर शीट के मूल्यांकन में हुईं अनियमितताओं के आरोपों के मामले में सीबीआई ने शनिवार को दिल्ली, गाजियाबाद और गुरुग्राम में आरोपितों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया। इन कथित अनियमितताओं के कारण अयोग्य अभ्यर्थियों को बीएसएफ द्वारा मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया लिया गया। आरोप यह भी लगाया गया है कि एक निजी व्यक्ति ने बीएसएफ में कॉन्स्टेबलों (ट्रेड्समैन) की लिखित परीक्षाओं में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों से गैर कानूनी तरीके से रुपये लिये।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *