लखनऊ: एक ही परिवार की 4 लोगों की मौत, हत्या-आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

0

मृतकों में पति-पत्नी और दो बच्चे 



लखनऊ, 18 जनवरी (हि.स.)। गुडम्बा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में शनिवार की सुबह एक ही परिवार के चार लोगों की मौत होने से सनसनी फैल गई। मृतकों में दो बच्चे और पति-पत्नी शामिल हैं। बताया गया है कि दोनों बच्चों और पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के बाद पति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। डॉग स्क्वाड, फिंगरप्रिंट, फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी घटना की जांच में लगी हैं।

गुडम्बा थाना प्रभारी निरीक्षक रितेन्द्र प्रताप ने बताया कि मृतकों की पहचान पिन्टू गुप्ता, उसकी पत्नी आरती गुप्ता, बेटी नेहा और बेटे नैतिक के रूप में हुई है। यह परिवार मूल रूप से वाराणसी का रहने वाला था। यहां लखनऊ के कल्याणपुर में जिस मकान में ये लोग रहते थे, वह विनय रघुवंशी का है। पुलिस चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की सभी कोणों से गहन जांच-पड़ताल कर रही है।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *