दक्षिण भारत की प्रख्यात अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के आवास पर आयकर छापा

0

अभिनेत्री के निवास पर छापेमारी जारी है जबकि रश्मिका मंदाना अपने घर पर मौजूद नहीं हैं।



विराजपेट (कर्नाटक), 16 जनवरी (हि.स.)। आयकर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार सुबह दक्षिण भारत की प्रख्यात अभिनेत्री रश्मिका मंदाना के विराजपेट स्थित आवास पर छापा मारा है। आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापेमारी की यह कार्रवाई सुबह 7:30 बजे शुरू की। अभिनेत्री के निवास पर छापेमारी जारी है जबकि रश्मिका मंदाना अपने घर पर मौजूद नहीं हैं। छापे के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
उल्लेखनीय है कि रश्मिका मंदाना बहुत कम समय में दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक बन गई हैं। वह उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक हैं जो तेलुगु, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में काम कर रही हैं। उन्हें बॉलीवुड में अभिनय करने का प्रस्ताव भी मिला था लेकिन उन्होंने कुछ कारणों से इसे नहीं स्वीकार किया।
ऐसी भी खबर है कि वर्तमान में वह दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग की सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्री हैं। उन्होंने किरिक पार्टी (2016), अंजनी पुत्र (2017), चमक (2017), चालो (2018), गीता गोविंदम (2018) और यजमान (2019) जैसी व्यावसायिक रूप से सफल फिल्मों में अभिनय किया।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *