रूस के प्रधानमंत्री मेदवेदेव ने पूरे मंत्रिमंडल के साथ दिया इस्तीफा

0

राष्ट्रपति पुतिन ने इस्तीफा स्वीकार करने साथ उनके कार्यों के लिए शुक्रिया कहा



मॉस्को, 16 जनवरी (हि.स.)। रूस के प्रधानमंत्री दमित्रि मेदवेदेव ने बुधवार को अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति व्लादिमार पुतीन को सौंपा।

रूस की न्यूज एजेंसी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन ने मेदवेदेव की इस्तीफा स्वीकार करने साथ उनके कार्यों के उन्हें शुक्रिया कहा। हालांकि व्लादिमीर पुतिन ने मेदवेदेव के मंत्रिमंडल के सदस्यों से नए मंत्रिमंडल के गठन होने तक अपने पद पर काम करते रहने को कहा है। बताया जाता है कि राष्ट्रपति पुतीन प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल के काम से संतुष्ट नहीं थे। दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति पुतिन दमित्री मेदवेदेव को राष्ट्रपति सुरक्षा परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में नामित करने की योजना बना रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2012 से मेदवेदेव लगातार प्रधानमंत्री के पद पर कार्यरत हैं। दमित्री मेदवेदेव 2008 से 2012 तक राष्ट्रपति का पद भी संभाल चुके हैं।

 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *